जलालपुर ,अम्बेडकर नगर : भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के दिशा-निर्देशन में विभिन्न शक्ति केंद्रों की बैठक आयोजित हुई। इन बैठकों में संगठन को मजबूत करने तथा बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया।

विभिन्न शक्ति केंद्रों में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,मीसम रजा, सुरेश गुप्त, विकाश निषाद मौजूद रहे। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के निर्देश दिए और बूथ स्तर की सक्रियता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर गहन चर्चा की गई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष मानिक चंद सोनी, बेचन पांडे ,वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सोनी,शाश्वत मिश्र,डेविड गोरे , नगर उपाध्यक्ष दीपचन्द सोनी, अरुण मिश्र, शक्ति केंद्र संयोजक मनीष सोनी, शिवनाथ त्रिपाठी,दीपक गोयल, विक्की गौतम , दुर्गेश गुप्ता, बूथ अध्यक्ष संतोष गुप्ता, राजीव नयन चौरसिया, भगवती अग्रहरि,रजनीश कन्नौजिया ,दीपचन्द् सोनी, महेश जायसवाल सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठनात्मक लक्ष्यों को पूरा करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने