आनंदनगर कस्बा के वार्ड नंबर 15, विकास नगर में स्थानीय सभासद गौरी शंकर यादव के मोहल्ले में विकास कार्यों की हकीकत सामने आ रही है। यहां 11 हजार वोल्ट के ट्रांसफार्मर के ठीक नीचे जल जमाव हो गया है, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह रास्ता आवागमन का प्रमुख मार्ग है, जहां रोज़ाना बच्चे, बुजुर्ग और आम नागरिक गुजरते हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मर के नीचे भरा पानी कभी भी करंट फैलने जैसी गंभीर घटना का कारण बन सकता है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस खतरनाक स्थिति पर अब तक मौन क्यों हैं? क्या किसी हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी?
स्थानीय नागरिकों ने जल्द से जल्द जल निकासी और ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने