आनंदनगर: ट्रांसफार्मर के नीचे जलभराव, जिम्मेदारी से बच रहे जिम्मेदार?


आनंदनगर कस्बा के वार्ड नंबर 15, विकास नगर में 11 हजार वोल्ट के ट्रांसफार्मर के नीचे जल जमाव से बड़ा खतरा बना हुआ है। यह स्थान मुख्य आवागमन मार्ग पर स्थित है, जहां से रोजाना बच्चे, बुजुर्ग और आम लोग गुजरते हैं।

इस मामले में जब वार्ड सभासद गौरी शंकर यादव से फोन पर बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि “कार्य का टेंडर तैयार होकर भेज दिया गया है, लेकिन बजट आने के बाद ही काम शुरू हो पाएगा।”
हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जवाब कहीं न कहीं गैर-जिम्मेदाराना प्रतीत होता है, क्योंकि जब तक बजट आएगा, तब तक किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ट्रांसफार्मर के नीचे भरा पानी करंट फैलने जैसी गंभीर घटना को जन्म दे सकता है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि कोई अनहोनी होती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या प्रशासन और जनप्रतिनिधि किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं?
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल अस्थायी सुरक्षा उपाय (जैसे बैरिकेडिंग, जल निकासी) करने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित हादसे को टाला जा सके।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने