उतरौला बलरामपुर- श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल जच्चा बच्चा केन्द्र पर उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (UPS ACS) के निर्देश के क्रम में एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा जिला क्षयरोग अधिकारी के दिशा- निर्देशन में उतरौला के हाई बर्डेन मैटरनिटी हॉस्पिटल एवं सेक्स क्लीनिकों पर विशेष जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में 15 मई 2026 दिन शुक्रवार को एक विशेष स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया, जहां डॉक्टर अहमद खान एवं अस्पताल के स्टाफ के सहयोग से लोगों की एच आई वी एवं सिफ लिस (Syphilis) जांच की गई। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को एच आई वी ,एड्स,एस टी आई, टी बी तथा अन्य संक्रा मक रोगों के प्रति जाग रूक करते हुए सुरक्षित व्यवहार, समय पर जांच एवं नियमित उप चार के महत्व के बारे में विस्तार रुप से जानका री भी दी गई। साथ ही साथ लोगों को यह सन्देश दिया गया, कि समय रहते जांच एवं उपचार से गम्भीर बीमा रियों से बचाव सम्भव है। कैम्प में आए लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी उठाया, तथा जागरूकता सत्र में उत्साह पूर्वक सहभा गिता की। स्वास्थ्य टीम के द्वारा लोगों को गोप नीय जांच, निःशुल्क परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
इस कार्यक्रम कोसफल संचालन में डी टी ओ डॉक्टर अजय कुमार शुक्ला, टी बी एच आई वी कोऑर्डिनेटर महेन्द्र कुमार शुक्ला एवं वात्सल्य टी आई परि योजना के परियोजना प्रबन्धक जगदीश चौध री, पूनम कुमारी, राम अशीष एवं आशीष यादव का सराहनीय योगदान रहा। इस कार्य क्रम की मॉनिटरिंग दिशा टीम देवी पाटन मण्डल गोण्डा के द्वारा की गई। लोगों व अधि कारियों ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता एवं जांच का कार्यक्रम समाज में एच आईवी, एस टी आई एवं टीबी जैसी बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सजग बनाते हैं।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 
           

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने