उतरौला बलरामपुर-न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद प्रस्तावित विद्यालय के निर्माण को लेकर उतरौ ला के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सरोज से मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने मांग की है किस्थगन आदेश वाली भूमि पर कोई निर्माण न किया जाए, और न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए।
*क्या है मामला* शुक्रवार को अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रहलाद यादव व महामंत्री रवि शंकर मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी से मुला कात की। अधिवक्ता मनीष कुमार पांडेय की भूमि उतरौला में स्थित नार्मल स्कूल में है। इस भूमि पर सिविल जज जूनियर डिवीजनन्याया लय से स्थगन आदेश पारित है। अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि उक्त भूमि के अतिरिक्त शेष भूमि पर विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन गुरुवार को अधिवक्ता की भूमि पर भी निर्माण के उद्देश्य से चूना डालकरचिन्हांकन कर दिया गया। यह जानकारी होने पर अधिवक्ता संघ ने एस डी एम को पूरे मामले से अवगत कराया।
*एसडीएम ने दिया आश्वासन* उपजिला धिकारी मनोज कुमार सरोज ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि जितने रकबे पर निर्मा ण प्रस्तावित है, उसकी पैमाइश करा ली जाए गी। तब तक अधिवक्ता की भूमि पर कोई निर्मा ण कार्य नहीं किया जाएगा। *अधिवक्ता ओं की चेतावनी*
अधिवक्ता संघ के महामंत्री रवि शंकर मिश्रा ने कहा कि यदि अधिवक्ता के हित पर कोई प्रभाव पड़ा तो अधिवक्ता आन्दोलन के लिए बाध्य हो जाये गे। इस मौके पर अधि वक्ता संघ के पूर्व अध्य क्ष अखिलेश सिंह, मार्कण्डेय मिश्रा,अधि वक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र सिन्हा, रश्मि सिंह, निजाम अंसारी, बाल मुकुंद, ओम प्रकाश श्रीवास्तव अमित कुमारश्रीवास्तव बृजेश कुमार वर्मा, अशोक कुमार दूबे, जितेन्द्र यादव, मुख्तार अहमद खां, मोहम्मद खलील खां, आशुतोष कुमार दत्त, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, मोहित कुमार, रामचन्द्र जायसवाल,कायम रिजवी, के अलावा तमाम अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know