उतरौला बलरामपुर - थाना गैंड़ास बुजुर्ग में आयोजित एक दुकान उद्घाटन समारोह में पहुंचे पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने अपने पुराने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि जब उनके ऊपर कठिन समय आया था, तब बलरामपुर की जनता ने उनका पूरा साथ दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद
की जनता ने उन्हें चन्द दिनों के भीतर चुनाव जिताकर संसद तक पहुंचाया था, जिसे वह जीवन भर नहीं भूल सकते। उन्होंने यह भी कहा कि बलरामपुर, विशेषकर उतरौला विधान सभा क्षेत्र की जनता से उन्हें विशेष आत्मीयता है क्योंकि यहां के लोगों ने उन्हें भारी समर्थन दिया था। मि. सिंह ने कहाकि हाईकोर्ट के द्वारा असलहों की जानकारी मांगे जाने की प्रक्रिया सामान्य है। उन्होंने यह भी कहा कि अब असलहा साथ लेकर चलने का दौर बदल चुका है और यह अब एक अतिरिक्त बोझ जैसा लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले लोग असलहा धारी नेताओं को प्रभाव शाली मानते थे, लेकिन अब जनता ऐसे जन प्रतिनिधियों को पसन्द करती है जो सीधे लोगों से जुड़े रहते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि वह एक भाजपा कार्यकर्ता के आग्रह पर इस छोटे से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने युवाओं के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और वहां पर मौजूद महिलाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना। विधायक राम प्रताप वर्मा, ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार तिवारी, हेमन्त जाय सवाल नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधिअनूप चन्द गुप्त, गन्ना चेयर मैन तोता राम वर्मा, राजेश कुमार तिवारी, महेन्द्र प्रताप सिंह, शैलेश कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता के अलावा भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know