प्राचीन मंदिरों को अराजक तत्वों से मुक्त करवाने के लिए एक मंच पर आए सनातनी

 

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भेजा जाएगा ज्ञापन

 

लखनऊ 21 मई। न्याय भारती और राष्ट्रीय सनातन समिति के तत्वावधान में गुरुवार 21 मई को सनातन भवन गोमती नगर में धार्मिक संपदा संरक्षण संगठन की मंदिर बचाओ हेतु कारगर कदम उठाने के लिए बैठक, आयोजित की गई। न्याय भारती के अध्यक्ष एस. एन. पाण्डे ने मुख्य वक्ता के रूप में बताया कि प्राचीन मंदिरों पर अराजक तत्वों ने कब्जा कर लिया है जिसके लिए न्याय भारती संघर्ष कर रही है जबकि राष्ट्रीय सनातन समिति का संगठन इसमें जमीनी स्तर पर सहयोग प्रदान कर रहा है फलस्वरूप परंपरागत पुजारी, मंदिर समितियों और मंदिर संपत्तियों का संरक्षण किया जा रहा है। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस संबंध में शासन प्रशासन का अपेक्षित सहयोग प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को ज्ञापन दिया जाएगा। इस बैठक में धर्म परिवर्तन जैसे ज्वलंत समस्या पर भी संगठित प्रयासों पर कार्य करने की सहमति बनी।

बैठक में प्रमुख रूप से लक्ष्मण गौड़ संयोजक राष्ट्रीय सनातन समिति, वरिष्ठ समाजसेवी विनोद कथूरिया, राजेंद्र मिश्रा हिंदू जागरण मंच, रूप कुमार शर्माजी अध्यक्ष बृहद लखनऊ जन कल्याण समिति, राजेश सोनी अध्यक्ष यूपी विश्व हिंदू रक्षा परिषद, राकेश सिंह अध्यक्ष विहिप गोमती नगर लखनऊ, रोहित सिंह सनातन समिति गोमती नगर, पंकज चौधरी, गोमती नगर विस्तार सनातन समिति अध्यक्ष, विधि लेक्चरर बृजेश सिंह सहित सनातनी पदाधिकारीगण संग्राम सिंह, विनीत सिंह, विनय सिंह, विवेक कुमार, हर्षित आदि शामिल हुए।

 

भवदीय

लक्ष्मण गौड़

संयोजक

राष्ट्रीय सनातन समिति। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने