भजन-पूजन के साथ दो दिवसीय भव्य “श्रीराम हनुमत महोत्सव” का हुआ शंखनाद

 

-    17 मई तक बलरामपुर गार्डन परिसर में आयोजित इस अनुष्ठान में गंगा महा आरती, दिव्य दरबार दर्शन के साथ-साथ लखनऊ में प्रथम बार छत्तीसगढ़ के रामनामी समुदाय से आशीर्वाद प्राप्त करने का मिल रहा है सुअवसर

 

लखनऊ 16 मई। हनुमत सेवा समिति द्वारा “श्रीराम हनुमत महोत्सव” का आयोजन 16 और 17 मई  को किया जा रहा है। बलरामपुर गार्डन परिसर में सायं 4:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आयोजित इस आध्यात्मिक समारोह के पहले दिन भक्तों ने लखनऊ में पहली बार छत्तीसगढ़ के रामनामी समुदाय से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस सम्प्रदाय के संस्थापक भगवान परशुराम है। इसके अनुयायी अपने शरीर पर "राम" शब्द का गोदना गुदवाते हैं और "राम" शब्द छपे शॉल और मोर के पंखों से बने मुकुट पहनते हैं। यह आयोजन विशिष्ट अतिथिगणों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति राजीव सिंह, न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया, न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला जी को आमंत्रित किया गया था।

 

प्रेम कान्त तिवारी के प्रभावी संचालन में हुए इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के पहले दिन मंगलाचरण के उपरांत मुम्बई से आमंत्रित विश्व विख्यात भजन गायक प्रेम प्रकाश दुबे द्वारा हनुमान चालीसा का 21 स्वरों में सामूहिक पाठ किया गया। इसका आनंद आगंतुकों ने पूरी भक्ति भाव से किया। इस क्रम में उन्होंने लोकप्रिय भजन “हे राम तुम्हारी कृपा अगर एक बार हो जाए”, “मंगल भवन अमंगल हारी”, “अच्युतम केशवम”, “श्रीराम चन्द्र कृपालु भजन मन” मधुर कंठ स्वरों में गाकर इस आयोजन को भक्तों के लिए यादगार बना दिया।

 

इस समारोह में आमंत्रित नैमिषारण्य, सीतापुर के प्रख्यात कथावाचक कपिल शास्त्री जी द्वारा "और देवता चित्त न धरई, हनुमंत सेई सर्व सुख करई" विषय पर विलक्षण व्याख्यान में बताया गया कि जो भक्त हनुमान महराज की निरंतर बिना किसी लालसा के भक्ति करता है हनुमान जी उसके सभी दु:खों एवं पीड़ाओं का अंत कर देते हैं। बजरंगबली के भक्त को किसी और देवता की शरण में नहीं जाना पड़ता क्योंकि हनुमान जी अपने भक्तों के, न केवल कष्टों को दूर करते हैं बल्कि उनके आशीर्वाद से अष्ट सिद्धियां, निर्भयता, निरोगी काया, अखंड भक्ति और मोक्ष तक मिल सकता है।

 

इस समारोह में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न विभूतियों को "हनुमंत कृपा सम्मान" भी प्रदान किया गया। आयोजकों द्वारा अलंकरण हेतु सुमन रावत, रजनी सिंह, डॉ.प्रीति रावत, राम नरेश सोनकर, गौरव गुप्ता, दीपक यादव, डॉ. पीयूष शुक्ला, आदर्श प्रकाश सिंह, रत्नेश मिश्रा को आमंत्रित किया गया था। अंत में ज्योति प्रार्थना एवं आरती के उपरांत प्रसाद एवं दिव्य हनुमंत भंडारा हुआ।

 

महोत्सव के मुख्य सेवादार विवेक पाण्डेय के अनुसार इस क्रम में 17 मई को भी पहले दिन की ही तरह सायं 4:30 बजे मंगलाचरण होगा। उसके उपरांत सायं 4:45 बजे दिल्ली निवासी विश्वविख्यात स्वर सम्राट अजय याज्ञनिक द्वारा सुंदरकांड का सस्वर सामूहिक पाठ किया जाएगा। रात्रि 8:30 बजे अंतरराष्ट्रीय भजन गायक जय पांडे 'कोकिल' एवं वरिष्ठ तबला वादक श्री-पांडे द्वारा भजनों की मधुर प्रस्तुतियां भक्तों को आध्यात्मिकता से सराबोर करेगी। तत्पश्चात रात्रि 10:00 बजे गंगा महाआरती के दर्शन होंगे। उसके बाद दिव्य हनुमंत भंडारा होगा।

 

इस सनातनी जनजागृति एवं सर्व कल्याण के भव्य अनुष्ठान में विभिन्न महानुभावों का सहयोग भी मिला है। डी.एल.डब्यू. कॉलेज रोड स्थित श्री बाबूलाल मिष्ठान भण्डार के निदेशक अनुज गुप्ता एवं संजय गुप्ता ने प्रसाद में सहयोग दिया है। गोमती नगर स्थित अरोड़ा डिपार्टमेंटल स्टोर के चेयरमैन दीपक अरोड़ा ने भण्डारे में सहयोग प्रदान किया है। इस के साथ ही कैसरबाग स्थित श्री बजरंग टायर्स एवं श्री बजरंग लैंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन प्रवेश कुमार सिंह नन्दू भइया, अलीगंज स्थित एम.डी. कुक्ड किराना स्टोर के राजेश पाठक, मित्तल मिशन ठाकुरगंज के मित्तल मिशन के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय मित्तल, सदर चौराहा स्थित गायत्री मिष्ठान भण्डार के निदेशक सुनील कुमार वैश्य, चौक स्थित कनक मार्केट के बीना इंटरप्राइजेज के अनुराग कपूर एवं राजीव टंडन, सुंदर मेडिकल स्टोर के चेयरमैन अजय कुमार अग्रवाल, इंदिरानगर स्थित नवयुग इंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर शशि प्रकाश सिंह ने भी भंडारे, प्रसाद एवं छप्पन भोग आदि में सहयोग दिया है।

 

- मुख्य सेवादार- विवेक पाण्डेय - 9161519018

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने