जनपद बलरामपुर- आज दिनांक 16.045.2026 को तहसील सदर बलरामपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान के अवसर पर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में फरियादी उपस्थित हुए, जिन्होंने भूमि विवाद, मार्ग अवरोध, पारिवारिक विवाद, पट्टा संबंधी समस्याएं, पुलिस संबंधित शिकायतें तथा अन्य राजस्व एवं प्रशासनिक मुद्दों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।
जिलाधिकारी  एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबन्धित को दिए गए प्रमुख आवश्यक निर्देश
1.शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए। संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकरण में लापरवाही या देरी न होने पाए।
2 अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थलीय जांच करें। राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को विशेष टीमें बनाकर तत्काल मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।  स्थलीय जांच के आधार पर त्वरित व निष्पक्ष रिपोर्ट तैयार कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।
3.गंभीर एवं उच्चस्तरीय मामलों को शीघ्र अग्रेषित किया जाए। ऐसे प्रकरण जिनका समाधान उच्चाधिकारी स्तर से होना आवश्यक है, उनकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारी को समय से प्रेषित करने के निर्देश दिए गए ताकि शिकायतकर्ताओं को उचित व समयबद्ध न्याय मिल सके।
4  पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित पुलिस टीम को निर्देशित किया कि सभी पुलिस संबंधी प्रार्थना पत्रों का वस्तुनिष्ठ विश्लेषण करते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए। किसी भी शिकायतकर्ता को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें; पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
*संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई:*
भूमि विवाद एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिए कि पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करें तथा विवादों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर श्रीमती ज्योति श्री क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

 *सोशल मीडिया सेल*
       *बलरामपुर*

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने