बलरामपुर - घटना इस प्रकार से है कि दिनांक 10.05.26 को वादी पवन कुमार पुत्र रामदेव निवासी शेखरपुर थाना कोo देहात जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर एक अदद प्राoपत्र दिया कि वादी की मोटर साइकिल हीरो डीलक्स नं0-UP-47-D-8213 पहलवारा से चोरी हो गयी है।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा जनपद में चोरी गये वाहनों की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना कोo नगर के कुशल नेतृत्व में अभियुक्त सोहेल अहमद पुत्र बचऊ उम्र करीब 40 वर्ष निवासी पुरानीबाजार थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर को तुलसीपुर हरैया तिराहा थाना तुलसीपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गयी।गिरफ्तारसुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माo न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उoनिo रमाकान्त यादव, हेo काo पंकज तिवारी
शामिल रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know