रिपोर्ट शोभित अवस्थी
रिपोर्ट शोभित अवस्थी


हरदोई। शहर के जिंद पीर चौराहे पर शनिवार को महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा का अनावरण प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल द्वारा किया गया। प्रतिमा स्थापना को लेकर दिनभर राजनीतिक और सामाजिक हलचल बनी रही। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को लेकर विरोध जताते हुए महाराज मदारी पासी की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग उठाई।
विरोध को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने कुछ भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया, जबकि कई कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल के आसपास घेराबंदी कर रोके रखा गया, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो सके।
कड़ी सुरक्षा और विरोध के बीच प्रशासन ने कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराया और महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
प्रतिमा अनावरण को लेकर दिनभर शहर में चर्चाओं का माहौल बना रहा और सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी रही। अवस्थी

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने