बलरामपुर- जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ राज्य कर विभाग के अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों के दृष्टिगत माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा भारत के सभी नागरिकों से बुलियन / सोना न खरीदने की अपील के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे बुलियन / सर्राफा एसोसिएशन से संवाद किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सर्राफा व्यवसायी गोल्ड बार , बिस्किट, ईंट तथा 24 कैरेट के स्वर्ण की बिक्री न करें तथा पुराने सोने को ही रिसाइकिल एवं रीडिजाइन करके बिक्री करने का सुझाव दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता,bक्षेत्राधिकारी पुलिस नगर बलरामपुर श्रीमती ज्योतिश्री , उपायुक्त राज्य कर ब्रजेश मिश्र, उपायुक्त राज्य कर अभिषेक गुप्ता, सहायक आयुक्त डॉ मनोज कुमार, राज्य कर अधिकारी फैसल खाँन , राज्य कर अधिकारी प्रवीण कुमार एवं उपाध्यक्ष सर्राफा एसोसिएशन बलरामपुर शिव भूषण जायसवाल, रघुवंश, प्रतीक सिंघल, नवनीत जायसवाल, सलमान आदि सर्राफा व्यापारी उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know