बलरामपुर -जनपद बलरामपुर के विकास खण्ड उतरौला के गरीब नगर में आयोजित श्रमिक आरोग्य मेला सप्ताह के अंतर्गत लगाए गए हेल्थ कैंप का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने कैंप में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रमिक आरोग्य मेला का उद्देश्य श्रमिकों एवं आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर कैंप में डॉ अताउल्ला, डॉ शालिनी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला के अधीक्षक डॉ चंद्र प्रकाश सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
हेल्थ कैंप में मरीजों को निशुल्क जांच, परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू सहित अन्य संक्रामक रोगों के प्रति जागरूकता भी फैलाई गई।
कैंप के दौरान कुल 246 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां प्रदान की गईं। इनमें 125 मरीजों का रक्तचाप (बीपी) परीक्षण, 119 मरीजों का शुगर परीक्षण तथा 2 मरीजों की टीबी जांच की गई।
सीएमओ ने निर्देश दिए कि कैंप में आने वाले प्रत्येक मरीज को समुचित उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
          रिपोर्टर वी. संघर्ष
            बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने