श्रावस्ती- संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तृतीय चरण(01-05 मई 2026) के कार्यक्रम के दूसरे दिन अनंता पब्लिक स्कूल इकौना श्रावस्ती एवं जनता इंटर कॉलेज गोपालपुर इकौना श्रावस्ती मे सारंगी की टॉप ग्रेड कलाकार विदुषी गौरी बनर्जी सती जी के सारंगी वादन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में अच्युतम केश्वम कृष्ण दामोदरं ने सारंगी पर अदभुद छटा बिखेरी।
शनिवार को अनंता पब्लिक स्कूल इकौना श्रावस्ती एवं जनता इंटर कॉलेज गोपालपुर इकौना श्रावस्ती में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कलाकार गौरी बनर्जी, पंडित किशोर बनर्जी, स्पिक मैके देवीपाटन-बस्ती मंडल के ग्रुप कोऑर्डिनेटर लेफ्टिनेंट(डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान व जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार मिश्र व अनंता पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मीरा पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। सारंगी वादक विदुषी गौरी बनर्जी ने राग नटभैरव से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद राग भूपाली, मधुमती पर पंडित किशोर बनर्जी के साथ तबले पर सारंगी के जुगलबंदी ने सभी को भावविभोर कर दिया। इसके अतिरिक्त सारंगी पर अच्युतम केश्वम की सुरमयी धुन व तालबद्ध की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्रुप कोऑर्डिनेटर लेफ्टिनेंट डॉ चौहान ने स्पिक मैके ,भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय व संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश के साथ साथ दोनो विद्यालयों के प्रबंध समिति व विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की प्रशंसा करते हुए स्पिक मैके के इस आंदोलन में सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर कन्हैया लाल शुक्ल व राजन शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know