बलरामपुर- पश्चिम बंगाल,असम और पांडुचेरी में मिली चुनावी जीत के बाद पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में बलरामपुर नगर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तरीके से जीत का जश्न मनाया।
आदर्श नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के नेतृत्व में,भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मिश्र की अगुवाई में वीर विनय चौराहे पर जोरदार आतिशबाजी की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी की जीत पर हर्ष व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व और जनहितकारी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी पार्टी इसी तरह जनता का भरोसा जीतती रहेगी।
जश्न के दौरान पूरे चौराहे पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता थिरकते नजर आए और “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
इस अवसर पर नगर के कई प्रमुख कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे,जिन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए खुशी जाहिर की।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know