जिला बार संघ के हाल ही में संपन्न चुनाव में महिला आरक्षित पद पर अधिवक्ता अनु शुक्ला का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। उन्हें जिला बार संघ के संयुक्त सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर बार संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ता अनु शुक्ला का निर्विरोध चुना जाना उनके प्रति अधिवक्ताओं के विश्वास और सम्मान को दर्शाता है। वहीं महामंत्री ने आशा जताई कि वे अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए बार संघ के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
नवनिर्वाचित संयुक्त सचिव अनु शुक्ला ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बार संघ के हित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी।
इस उपलब्धि पर अधिवक्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और बधाई दी है।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know