कलेक्ट्रेट संघ भवन में संयुक्त बार संघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें अधिवक्ताओं के हित व कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में आपदा राहत कोष का मुद्दा प्रमुख रहा और उसमें पारदर्शिता की मांग उठी। अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ने पदाधिकारियों को ईमानदारी से दायित्व निभाने का संदेश दिया। साथ ही हर माह आय-व्यय का ब्योरा पेश करने और शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों को सम्मानित करते हुए अधिवक्ताओं व मीडिया के आपसी सहयोग पर जोर दिया गया।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know