बलरामपुर- काँग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी बलरामपुर को इस भीषण गर्मी में बिजली की कटौती से राहत प्रदान करने व बिजली व्यवस्था को सही करने हेतु एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें यह मांग की गयी है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय बिजली कटौती से किसानों को अपने कृषि कार्य में भी काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इस लिए विद्युत कटौती पर लगाम लगाई जाये जिससे आम जनों को भी इस भीषण गर्मी में राहत प्राप्त हो सके। इस अवसर पर तमाम काँग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know