सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस 

‘नेशनल लिटरेरी लीडरशिप अवार्ड’ से सम्मानित

लखनऊ, 27 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस को शैक्षिक क्षेत्र में नवीनता व उत्कृष्टता के अभिनव प्रयोग हेतु ‘नेशनल लिटरेरी लीडरशिप अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस को यह सम्मान साहित्यिक पल्बिकेशन्स ब्रिबुक्स के तत्वावधान में आयोजित नेशनल यंग आॅथर्स फेयर (एनवाईएएफ) के दौरान प्रदान किया गया। सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी सिंह की ओर से विद्यालय की प्राइमरी इंचार्ज सुश्री दीपाली सिंह ने ‘नेशनल लिटरेरी लीडरशिप अवार्ड’ ग्रहण किया। यह जानकारी 

सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार हेतु देश भर से 10 विद्यालयों को चयनित किया गया, जिसमें सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस भी शामिल है। सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस को यह सम्मान भावी पीढ़ी की साहित्यिक अभिरुचि को बढ़ावा देने, रचनात्मक सोच व सृजनात्मक क्षमता के विकास हेतु उपयुक्त वातावरण व मार्गदर्शन प्रदान करने एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।

श्री खन्ना ने बताया कि अपनी अनूठी शिक्षा पद्धति के कारण सी.एम.एस. आज देश के टाॅप विद्यालयों में शामिल हैं एवं इन्हीं उपलब्धियों का परिणाम है कि लखनऊ आज सारे देश में ‘क्वालिटी एजूकेशन’ का केन्द्र बन गया है जो कि लखनऊवासियों के लिए गर्व का विषय है। छात्रों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए सी.एम.एस. पाठ्यक्रम में नवीनता अपनाने, छात्रों को शान्तिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने, आधुनिकतम तकनीकों की सहायता से विद्यालय के संरचनात्मक विकास एवं छात्रों की प्रतिभा को निखारने एवं सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने हेतु सतत प्रयासरत है। 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने