गोंडा -गोंडा-बलरामपुर रोड पर शनिवार देर शाम पक्के बाबा मजार के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।शनिवार शाम विनोद चौरसिया और सुमित मोदनवाल बाइक से इटियाथोक की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे पक्के बाबा मजार के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग उछलकर कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने