इटियाथोक, गोण्डा। शिक्षा को समाज सेवा का माध्यम बनाते हुए परमपूज्य महंत आलोक दास महराज ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र में अनुकरणीय मिसाल पेश की। जानकी नगर के जयप्रभा ग्राम निवासी महंत श्री ने क्षेत्र के कई विद्यालयों का दौरा कर सैकड़ों बच्चों को निःशुल्क कॉपी-किताबें वितरित की।महंत आलोक दास यहीं नहीं रुके। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन पढ़ने की ललक रखने वाले विद्यार्थियों की पूरे साल की फीस, पाठ्य सामग्री और स्कूल ड्रेस की जिम्मेदारी भी स्वयं उठाने का संकल्प लिया।समारोह का सबसे खास पल वह रहा जब वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले मेधावी छात्रों को महंत श्री के हाथों लैपटॉप भेंट किए गए।लैपटॉप पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महंत आलोक दास ने कहा, _“ये नन्हे-मुन्ने बच्चे ही भारत का भविष्य हैं। इन्हें तराशना, संवारना और सही दिशा देना हम सबका कर्तव्य है।इसमें शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका सबसे अहम है।”_ उन्होंने बच्चों को एकाग्रता से पढ़ाई करने और जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करने का आशीर्वाद दिया। महंत श्री की इस पहल से पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने