उतरौला बलरामपुर - थाना कोतवाली उतरौला अन्तर्गत ग्राम महदेईया बाजार में रविवार दोपहर लगभग दो बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। दवा लेने गई एक महिला की मेडिकल स्टोर पर रखे स्टैंड फैन से करंट के लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा- तफरी मच गई। मिली
जानकारी के अनुसार थाना रेहरा बाजार अन्तर्गत ग्राम अगया बुजुर्ग (धनपुरवा) की निवासिनी राजकुमारी आयु लगभग (45) वर्ष पत्नी जगमोहनरविवार के दोपहर लगभग दो बजे ग्राम महदेईया बाजार में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए गई हुई थीं। दवा लेने के बाद वह दुकान में पानी पीने के लिए अन्दर गईं हुई थी, कि अचानक वहां पर चल रहे स्टैंड फैन की चपेट में आ गईं। पंखे में करंट उतर रहा था, जिससे वह उसमें चिपक गईं, और घटना स्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। महिला को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पति जगमोहन मजदूरी करते हैं। उनके दोबच्चे हैं, एक बेटी गुड़िया और बेटा जयकिशन, दोनों की शादी हो चुकी है। बेटा पहले से अहमदाबाद में रहता है। जगमोहन का भी टिकट निकल चुका था और वह कुछ दिनों में अहमदाबाद जाने वाले थे। घटना स्थल का थाना कोतवाली उतरौला के प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने अपने टीम के साथ मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know