उतरौला बलरामपुर -आज दिनांक 24/05/2026 दिन रविवार को थाना गैडास द्वारा मिशन शक्ति के पंचम चरण के शुभारम्भ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण मे व गैडास बुजुर्ग के थाना अध्यक्ष राजीव मिश्रा के नेतृत्व मे मिश न शक्ति उपनिरीक्षक  गौतम कुमार , महिला आरक्षी सुमनलता सरोज महिला आरक्षी. सुप्रिया सिंह महिला आरक्षी सीमा चौधरी रिक्रूट महिला आरक्षी प्रेषिका मौर्या के द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.2 के तहत ग्रामपुरैना मे बहू बेटी सम्मेलन कर महिलाओं बालिका ओं को दहेज, बाल विवाह न करने के लिए उन्हें जागरूक किया गया, तथा बाल विवाह करना एक कानूनी अपराध माना जाता है इसके बारे में भी विस्ता र पूर्वक से जानकारी दी गई तथा दहेज प्रति षेध अधिनियम के बारे में  भी बताया गया तथा सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, इत्यादि के  बारे मे भी जानकारी दी  गई।सभी को वूमेन पावर लाइन 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076 यूपी आपात कालीन 112 एम्बुलेंस सेवा 102/ 108, महिला हेल्प लाइन 181 व साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930/ सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना इत्यादि के बारे में भी बताया गया, इसके अलावा नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी जागरूक किया गया, और पुरुषों को सड़क सुरक्षानियमों को पालन करने हेतु निर्देशित भी किया गया। महिलाओ को थाने पर स्थापितमिशन शक्ति केन्द्र एवं परिवार परामर्श केन्द्र के बारे में बताते हुए सुगम कानू नी सहायता व शिक्षा के प्रति जागरुक भी किया गया l बहू, बेटी, सास, आदि को परिवार में आपसी सामंजस्य  बनाकर रहने व घरेलू विषयों पर चर्चा कर सभी को जागरूक भी किया गया. एकत्रित सभी महिलाओ के द्वारा अपना अपना व पक्ष अपनी राय भी रखी गईl सभी उपस्थि त महिलाओं से समस्या के विषय में पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि किसी को कोई समस्या नहीं है।

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                असगर अली की खबर
                  उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने