बलरामपुर। टेंट, कैटर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश (रजि.) द्वारा 15 मई 2026 को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों और उपलब्धता की समस्या को लेकर चिंता जताई है।
महामंत्री रवि कुमार गुप्ता ने बुधवार कों बताया कि राष्ट्रीय संगठन के आवाहन पर प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के पदाधिकारी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौपेगे। उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से टेंट, कैटरिंग, मिठाई, होटल-ढाबा, फेरी व छोटे खाद्य कारोबार से जुड़े व्यापारियों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा है। ज्ञापन में कमर्शियल गैस सिलेंडर के पुराने रेट बहाल करने, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने, ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था लागू करने तथा जीएसटी दर कम करने की मांग की गई है।
संगठन का कहना है कि बढ़ती महंगाई और गैस संकट से छोटे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से व्यापारियों को राहत देने के लिए शीघ्र निर्णय लेने की मांग की जाएगी। जिलाध्यक्ष मंगल गुप्ता ने टेंट व्यवसाय से जुड़े सभी व्यापारियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know