उतरौला बलरामपुर -सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला का स्थानांतरण जनपद अमरौहा हो जाने के बाद उच्च न्यायालय ने अभी तक अपरसिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला सिद्धार्थ सोलं की को सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौ ला के पद पर स्थानांत रित कर दिया है। इससे अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौ ला का न्यायालय रिक्त हो गया है। *अधिवक्ता संघ द्वारा की गई नियुक्ति की मांग* अधिवक्ता संघ उतरौला के अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने उच्च न्यायालय के प्रशासनि क न्यायाधीश और जिला जज बलरामपुर को मांग पत्र भेजकर अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला के पद पर तत्काल तैनाती की मांग की है। *इस समय लम्बित हैं हजारों मुकदमे*
अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने पत्र में अवगत करा या कि अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला के न्यायालय में करीब 600 सिविल वाद लम्बित हैं। इसके अलावा थाना श्रीदत्त गंज, रेहरा बाजार व सादुल्लाह नगर के लगभग 10 हजार मुकदमे भी विचारा धीन हैं। न्यायालय में अधिकारी के न होने से इन मुकदमों का निस्ता रण समय से नहीं हो पा रहा है। *बढ़ा काम का बोझ* पत्र में यह भी कहा गया है कि सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला के पद पर अधिकारी के न होने से उतरौला तहसील क्षेत्र के पांचों थाने जैसे कोतवाली उतरौला श्रीदत्तगंज, रेहरा बाजार, गैड़ास बुजुर्ग और सादुल्लाह नगर के रिमांड का क्षेत्राधिकार सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला को मिल गया है। इससे उन पर मुकदमों का भारी बोझ बढ़ गया है, और निस्तारण में विलम्ब भी हो रहा है।अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने यह भी मांग की है कि वादका रियों को राहत देने के लिए उतरौला में रिक्त पड़े हुए हैं, और अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर शीघ्र नियुक्ति की जाए, जिससे मुकदमों के निस्तारण में तेजी आ सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know