महराजगंज: 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलसा, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर



महराजगंज जिले के आनंदनगर क्षेत्र अंतर्गत तिलकहाना (निरनाम पूर्वी) गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलस गया।

जानकारी के अनुसार, घायल बालक अशफाक अपने फूफा खुशबूद्दीन के घर आया हुआ था। इसी दौरान वह किसी तरह हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे उसे गंभीर करंट लग गया।

घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल महराजगंज रेफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद बेहतर इलाज के लिए बालक को बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया।

घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोग बालक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले पर नजर रखी जा रही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने