बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे एवं क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात उमेश सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, गलत दिशा में वाहन चलाने तथा तीन सवारी बैठाने वाले वाहन चालकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध चालान/समन की कार्रवाई की गई।
इसके अतिरिक्त ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों एवं मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध भी सघन चेकिंग कर कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग तथा सुरक्षित वाहन संचालन हेतु प्रेरित किया गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि यातायात नियमों के पालन हेतु इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know