उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड के उतरौ ला अन्तर्गत ग्राम पंचायत टिकुईया केनिवासी मुहम्मद मुबारक ने नीट पीजी 2025 में प्रवेश परीक्षा में 630/800 अंक हासिल कर आल इंडिया 869 वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशियों का माहौल है।मुहम्मद मुबारक ने अपनी प्राथमिक शिक्षा टाइनी टोट्स पब्लिक स्कूल उतरौला से और जूनियर स्तर की शिक्षा ब्लूमिंग इंग बड्स स्कूल से प्राप्त की। बचपन से ही मेधावी छात्र होने के कारण उन्हें मैट्रिक में दाखिला इकरा पब्लिक स्कूल अलीगढ़ में मिला। उन्होंने सीनियर सेकेंडरी ए एम यू (AMU) अलीगढ़ से 84.4% मार्क्स से पास किया और 2020 में ज्वाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से एम बी बी एस किया। इस होनहार बेटे की उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और हर जुबां पर उनका नाम है मुहम्मद मुबारक की मेहनत और लगन को सलाम करते हुए क्षेत्र के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know