जलालपुर, अंबेडकरनगर। नगर के मशहूर उस्ताद शायर, शिक्षाविद और तीन दर्जन से अधिक पुस्तकों के लेखक मो. शकलैन जाहिद जाफरी का लंबी बीमारी के बाद सोमवार रात निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। उनके निधन से साहित्य जगत के साथ ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई।


मंगलवार को सराय चौक, जलालपुर स्थित रौज-ए-हजरत कासिम परिसर में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। नमाज-ए-जनाजा मौलाना मेहदी हसन ने अदा कराई। इस दौरान मौलाना मीसम रज़ा जाहिदी, मौलाना नूरूल हसन, मौलाना रईस हैदर, मौलाना फरमान हैदर, मौलाना अली अब्बास फैजी, मंसर रज़ा, डॉ. हसन सईद, अंसर जलालपुरी, फिराक जलालपुरी, इब्ने अली जाफरी, नियाज़ सिद्दीकी, साजिद जलालपुरी, मीसम रज़ा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, सियासी और साहित्यिक हस्तियां मौजूद रहीं।


विभिन्न शिक्षण संस्थानों में लंबे समय तक सेवा देने वाले जाफरी के निधन पर नगर एवं आसपास के कई विद्यालयों में शोक सभाओं का आयोजन किया गया।


जाफरी के निधन पर पूर्व चेयरमैन कमर हयात, मुलायम सिंह यादव महिला पीजी कॉलेज के प्रबंधक शुभम यादव, आलोक पाठक, जिला पंचायत सदस्य आलोक यादव सहित अन्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।


     Author 

जीवन 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने