*भदोही प्रवास के दौरान मंत्री ए के शर्मा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर किया संवाद*


*महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में जनआक्रोश मार्च में हुए शामिल*


*महिला आरक्षण पर विपक्ष के रुख की आलोचना, कहा कि महिला अधिकारों पर राजनीति अस्वीकार्य*


*महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई*


लखनऊ, 27 अप्रैल 2026


नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने भदोही भ्रमण के दौरान आयोजित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में औराई ब्लॉक सभागार में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने महिला जनआक्रोश मार्च में भी सहभागिता करते हुए महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियानों ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल को पारित कराने के लिए गंभीर प्रयास किए गए, किंतु विपक्ष के असहयोगात्मक रवैये के कारण यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह महत्वपूर्ण विधेयक अवश्य पारित होगा और महिलाओं की भागीदारी को नई मजबूती मिलेगी।


मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विपक्ष का रवैया निराशाजनक रहा है, जिससे जनसामान्य में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिसके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।  इस दौरान सांसद श्री विनोद  बिंद सहित विधायकगण एवं महिला जनप्रतिनिधियों ने भी कड़े शब्दों में विपक्ष की निंदा की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी की।


 कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध त्रिपाठी सांसद श्री विनोद बिंद, औराई विधायक श्री दीनानाथ भास्कर, ज्ञानपुर विधायक श्री विपुल दुबे, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, कार्यक्रम की संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष प्रियंका जायसवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती पूनम मौर्या,कार्यकारिणी समिति सदस्य श्रीमती रेनू पांडे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थिति रही।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने