केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदूम द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, मथुरा के सहयोग से “मेरा गांव मेरा गौरव” कार्यक्रम के अंतर्गत “रासायनिक उर्वरकों का विवेकपूर्ण उपयोग” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम बर का नगला, विकास खंड फ़रह में किया गया।
इस कार्यक्रम में लगभग 50 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, अत्यधिक उर्वरक प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों एवं मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के उपायों पर भी प्रकाश डाला गया।
किसानों को यह भी बताया गया कि उचित मात्रा एवं समय पर उर्वरकों का प्रयोग करने से न केवल फसल उत्पादन में वृद्धि होती है, बल्कि लागत में भी कमी आती है। कार्यक्रम के अंत में किसानों की शंकाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें सतत कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

.jpeg)



.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know