बलरामपुर- जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन द्वारा द्वारा जनपद में लोक निर्माण विभाग (निर्माण खण्ड) के अंतर्गत निर्माणाधीन महेश भारी-भैसहवा मार्ग (O.D.R.) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क की खुदाई कराकर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को बारीकी से परखा।
*निर्धारित समयावधि तक कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश*
प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्य में तेजी लाए जाने के सख्त निर्देश दिए और कार्यदायी संस्था को निर्धारित समयावधि तक हर हाल में काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समयसीमा में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बताते चले कि जनपद बलरामपुर के लोक निर्माण विभाग (निर्माण खण्ड) द्वारा राज्य योजना के अंतर्गत महेश भारी-भैसहवा मार्ग (O.D.R.) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इस परियोजना की कुल स्वीकृत लंबाई 18.80 किलोमीटर है, जिसे वर्तमान 3.00 मीटर की चौड़ाई से बढ़ाकर 5.50 मीटर किया जा रहा है। शासन द्वारा इस कार्य के लिए दिनांक 31.03.2025 को शासनादेश जारी किया गया था, जिसके क्रम में 2744.46 लाख रुपये की लागत से दिनांक 21.11.2025 को कार्य प्रारंभ किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आबादी वाले हिस्सों में चल रहे W.M.M./C.C. कार्य को तेजी से पूरा करने और गुणवत्ता मानकों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know