बलरामपुर। कलेक्ट्रेट बार संघ बलरामपुर के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अपर जनपद न्यायाधीश प्रदीप कुमार ने अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह तथा महामंत्री अशोक कुमार मिश्रा व राजेश मिश्रा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान अपर जिला अध्यक्ष सुमित प्रेमी एवं ज्ञानेंद्र कुमार ने उपाध्यक्ष अनुराग आचार्य, जितेन्द्र मिश्रा, के.जी. गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमरेन्द्र कुमार, आशुतोष ओझा, नागेन्द्र कुमार शुक्ला, नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार मिश्रा, सीताराम सोनी, अमरेन्द्र कृष्ण तिवारी पृथ्वीराज सिंह एवं अब्दुल मजीद खाँ शामिल हैं।
सामान्य कार्यकारिणी (15 वर्ष से कम अनुभव) में धर्मेंद्र तिवारी, शुभम तिवारी, राज कुमार पाठक, कृष्ण कुमार तिवारी, राम गोपाल वर्मा एवं नफीस खाँ को शामिल किया गया है।
कार्यक्रम का संचालन डीजीसी क्रिमिनल कुलदीप सिंह ने कुशलतापूर्वक किया। वहीं वरिष्ठ राजकुमार श्रीवास्तव ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र त्रिपाठी, अजय बहादुर सिंह, के.जी. श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, पुष्पेंद्र पांडे, एम.पी. यादव, मोनू सिंह, घनश्याम तिवारी, मुर्तजा हुसैन, शिव योगी राजन, अनिल शुक्ला, अजीत शुक्ला, मोहित श्रीवास्तव, लालजी, संजय तिवारी सहित कई गणमान्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा चुनाव अधिकारी हरि राम पांडे, कुलदीप तिवारी, देवेंद्र पांडे समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं की उपस्थिति ने समारोह को भव्य बना दिया। कार्यक्रम के अंत में बार संघ की एकजुटता बनाए रखने एवं अधिवक्ता हितों की रक्षा के लिए सभी ने संकल्प लिया।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिन्दी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know