औरैया // नवागंतुक जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार ने ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया पदभार संभालते ही उन्होंने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए और कहा की हर तरह की जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता होगी जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर अनिवार्य रूप से जनसुनवाई करें और उसके बाद ही फील्ड में विजित करें औरैया की कमान संभालने से पहले जिलाधिकारी मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रुप में ज़िम्मेदारी निभा रहे थे इससे पहले कई जिलों के जिलाधिकारी पद के साथ साथ SDM के पदों पर भी अपनी सेवाए दी है जन सुनवाई में बेहद संवेदनशील माने जाते है औरैया के नए जिलाधिकारी के रूप में जनता की समस्याओं का तेजी से समाधान और प्रभावी निस्तारण करने की अपेक्षा औरैया के किसानों को होगी।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know