सपा नेता अजय गौतम ने किया ऑयल मिल का भव्य उद्घाटन, क्षेत्र में खुशी की लहर

गोंडा। जनपद के मोतीगंज थाना क्षेत्र के निकट आज एक नई ऑयल मिल एवं फ्लोर मिल का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस मौके पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में मनकापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रमेश गौतम के सुपुत्र एवं समाजवादी पार्टी के नेता अजय गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर मिल का शुभारंभ किया और संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह के उद्योगों की स्थापना से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। यह मिल “स्वर्ण धारा” ब्रांड के नाम से आर ऑयल मिल के रूप में संचालित की जाएगी, जिसके संचालक समरजीत प्रजापति हैं। मिल का विधिवत उद्घाटन संचालक के पिताजी के कर-कमलों द्वारा किया गया, जो समारोह का भावुक और सम्मानजनक क्षण रहा। संचालक समरजीत प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऑयल मिल में उच्च गुणवत्ता वाला सरसों का शुद्ध तेल विभिन्न पैकेजिंग में उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को शुद्ध, मिलावट रहित और विश्वसनीय उत्पाद उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।



उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में विकास और रोजगार को लेकर नई उम्मीदें जाग उठी हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने