उतरौला बलरामपुर- नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे से लेकर पूरे बाजार क्षेत्र में फल और सब्जी विक्रेताओं के द्वारा लाउडस्पीकर का उपयोग बड़ी तेजी से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। बाजार, के बस स्टैंड और प्रमुख सड़कों पर ठेलों पर लगे लाउडस्पीकर से तेज आवाज में प्रचार कर ग्राहकों को आकर्षित करने का यह तरी का अब आम हो गया है। लोकल दुकानदारों का कहना है कि लगा तार तेज आवाज के कारण ग्राहकों से संवा द करना मुश्किल हो जाता है। कई बार ग्राह कों को बात समझाने में काफी परेशानी होती है जिससे व्यापार पर भी असर पड़ता है। वहीं राहगीरों को भी इस शोरगुल के बीच रास्ता तय करना असहज लग रहा है।फिर भी,फल और सब्जी विक्रेताओं का तर्क है कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच ग्राह कों तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए लाउड स्पीकर एक आसान और सस्ता साधन है। उनका कहना है कि इससे उन्हें ज्यादा ग्राहक मिलते हैं, और आय में भी वृद्धि होती है। ध्वनि प्रदूषण (विनि यमन एवं नियंत्रण)निय मों के अनुसार सार्वज निक स्थानों पर ध्वनि का स्तर निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होना चाहिए। बिना अनुमति के लाउडस्पीकर का उपयोग भी नियमों का उल्लंघन माना जाता है। ऐसे में यह आवश्य क हो जाता है कि प्रशा सन इस पर सन्तुलित दृष्टिकोण अपनाए।लौकल नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि लाउडस्पीकर के उपयोग पर समय,स्थान और ध्वनि स्तर के आधार पर स्पष्ट दिशा- निर्देश जारी किए जाएं साथ ही साथ जागरूक ता अभियान चलाकर विक्रेताओं को कम ध्वनि में प्रचार करने के लिए प्रेरित किया जाए।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know