उतरौला बलरामपुर- विगत दिनों में नगर क्षेत्र के पेट्रोल पम्पो पर लगी लम्बी-लम्बी कतारों ने आमजन को अस मंजस की स्थिति में डाल दिया था।अचानक बढ़ी भीड़ और अफवा हों के चलते लोगों में यह डर बैठ गया था, कि कहीं पेट्रोल-डीजल की किल्लत तो नहीं हो गई है,या कीमतों में भारी वृद्धि तो नहीं होने वाली है। हालांकिताजा स्थिति में यह स्पष्ट हो गया है कि यह स्थिति अस्थायी थी, और अब हालात पूरी तरह सामान्य होते हुए नजर आ रहे हैं। वर्तमान में पेट्रोल पम्पो पर न तो लम्बी कतारें दिखाई दे रही हैं, और न हीकिसी प्रकार की कमी की स्थिति है। उपभोक्ता अब आसानी से बिना इंतजार के पेट्रोल और डीजल प्राप्त कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, पेट्रोल-डीजल की कमी की कोईआधि कारिक सूचना नहीं थी। इसके बावजूद भी सोशल मीडिया और आपसी चर्चाओं के चलते लोगों में घबराहट फैल गई थी, जिससे अचानक पेट्रोल पम्पो पर काफी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और सम्बन्धित विभागों ने समय रहते स्थिति पर नजर रखी और लोगों से संयम बरतने की अपील भी की। पेट्रोल पम्प संचालकों ने भी स्पष्ट किया कि ईंधन की आपूर्ति नियमित रूप से जारी है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। वर्तमान मेंसभी प्रमुख पेट्रोल पम्पो पर ईंधन की उपलब्धता सामान्य है। वाहन चालक बिना किसी परेशानी के अपनी जरूरत के अनुसार पेट्रोल और डीजल ले सकता हैं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know