उतरौला बलरामपुर-समाज सेवी एवं एनएमओ (नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइ जेशन) के जिला अध्यक्ष राधे श्याम वर्मा ने रविवार को लखनऊ में स्थित भाजपा कार्या लय पर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े तथा उत्तर प्रदेश भाज पा के अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिलकर शिष्टाचार भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान राधेश्याम वर्मा ने अपने सामाजिक कार्यों,जन सेवा अभियानों और संगठन में निभाई जा रही भूमिका की वजह से वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया। राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने उनके कार्यों की सरा हना करते हुए कहा कि राधे श्याम वर्मा ने महा राष्ट्र के मुंबई में भी जरूरत मंदों की सेवा कर एक मिसाल पेश की है। टाटा अस्पताल के आस पास मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था करना एक मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।
वहीं पर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज कुमार चौधरी ने भी राधेश्याम वर्मा के कार्यों को सराहते हुए कहा कि वे सूझ बूझ और मानवतावादी विचार धारा के व्यक्ति हैं। प्रत्येक सप्ताह आर एस बी अस्पताल में निःशुल्क ओपीडी सेवा देना समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राधे श्याम वर्मा ने इस मुलाकात को प्रेरणा दायक बताते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व का एक मार्ग दर्शन उन्हें जनसेवा और संगठन के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। गौरतलब है कि विनोद तावड़े वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद हैं। वे महाराष्ट्र सरकार में शिक्षा व तकनीकी शिक्षा जैसे महत्व पूर्ण विभागों का दायित्व को संभालचुके हैं। वहीं पर पंकज चौध री उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष होने के साथ-साथ केन्द्र सर कार में वित्त राज्य मंत्री और सात बार के सांसद भी रहे हैं।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने