केन्द्रीय रक्षामंत्री व सांसद तक पहुंचा कुर्सी रोड महायोजना का मामला
अखण्ड आर्यावर्त आर्य महासभा ने दिया ज्ञापन, रक्षामंत्री ने लविप्रा से मांगी जानकारी
लखनऊ। कुर्सी रोड महायोजना-2031 का मामला आज केन्द्रीय रक्षामंत्री व शहर के सांसद श्री राजनाथ सिंह के समक्ष पहुंच गया। आज सुबह अखण्ड आर्यावर्त आर्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के नेतृत्व में दिये गये ज्ञापन के बाद केन्द्रीय रक्षामंत्री ने तत्काल प्रभाव से लखनऊ विकास प्राधिकरण से इस महायोजना से जुड़ी सभी जानकारियां मांगी है। ज्ञापन देने वालों में ऋषि त्रिवेदी के साथ संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे उद्यमी आराधाना कुमारी, चन्द्रमौलि शुक्ल सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे। दिये गये ज्ञापन में कुर्सी रोड महायोजना-2031 पर रोक लगाने की मांग करते हुये कुर्सी रोड का चौड़ीकरण पीडब्लूडी के मानकों के अनुरूप करने की बात कही गयी। मालूम हो कि कल रविवार को कुर्सी रोड के व्यापारियों, उद्यमियों, शिक्षण संस्थानों व धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधियों एवं भवन स्वामियों ने बैठक कर कुर्सी रोड महायोजना-2031 के पुर्नर्विचार की मांग को लेकर केन्द्रीय रक्षामंत्री व शहर के सांसद राजनाथ सिंह से मुलाकात करने का निर्णय लिया था। जिसके क्रम में आज सुबह ऋषि त्रिवेदी, अंजनी कुमार पांडे ,आराधना कुमारी, चन्द्रमौलि शुक्ल सहित कई लोग केन्द्रीय रक्षामंत्री व सांसद श्री राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचे थे, और मुलाकात के बाद मौके पर लखनऊ विकास प्राधिकरण से इस मामले में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किये। मालूम हो कि इस महायोजना के अन्तर्गत कुर्सी रोड के चौड़ीकरण के अन्तर्गत टेढ़ी पुलिया से सिकन्दरपुर चौराहे तक 45 मीटर, सिकन्दरपुर चौराहे से कॉरपोरेशन बैंक, मिश्रपुर तक 80 मीटर और कॉरपोरेशन बैंक से बसहा तक 150 मीटर तथा बसहा से बेहटा तक 100 मीटर रोड चौड़ी करने का प्रस्ताव है, जिसके लागू होने से हजारों व्यापारी, गृह स्वामी, मल्टी स्टोरी, होटल, छात्रावास, धार्मिक स्थल पूर्णतः ध्वस्त होने की कगार पर है, जिससे लोगों की न सिर्फ पूरे जीवन की कमाई दांव पर लगी है बल्कि हजारों परिवारों के सामने जीवनयापन पर संकट खड़ा हो जायेगा।
अधिक जानकारी के लिये सम्पर्क करें :-
मोबाइल नम्बर - 63931 81993

.jpeg)
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know