उतरौला बलरामपुर - आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के मोहल्ला गांधी नगर में स्थित मदरसा दारूल उलूम जियाउल इस्लाम उतरौला में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के दौरान सभी छात्र- छात्राओं को प्रधानाचार्य के द्वारा निःशुल्क पुस्तक वितरण किया गया। सभी छात्र छात्रा ओं ने किताबें पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे,और पूरे मदरसे में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर प्रधानाचार्य मौलाना मेराजुद्दीन खान ने सभी विद्यार्थियों को पुस्तक का वितरण करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न छात्र हित योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि समय पर पुस्तकों की उप लब्धता से बच्चों की पढ़ाई में निरन्तरता बनी रहती है। और इस पर मनोबल भी बढ़ता है। शिक्षक व छात्रों ने पुस्तकों के वितरण के समय पर सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मदरसे के मौलाना क़ासिम रजा, मौलाना रमज़ान अली शाह, मौलाना आसिफ रजा, मास्टर आफाक अहमद, मौलाना महबूब रजा, हाफीज अब्दुल दैय्यान, मास्टर राशिद, मास्टर शकील, मौलाना शोएब, मौलाना शहजाद,कारी अब्दुल हक,कारी सलाहुद्दीन कारी शफीउद्दीन के अलावा मदरसे के समस्त स्टाफ गण मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know