उतरौला बलरामपुर - फूड इंस्पेक्टर की लापरवाही के चलते नगर व आस पास के ग्रामीण अंचलों में मिलावटी मिठाईयां धड़ल्ले से बेची जा रही है। मिठाई के नाम पर लोगों के जान से खिल वाड़ किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिलावटी  केमिकल से बनाई जाती है, और वह खुलेआम बाजारो में बेची जा रही है,जो स्वास्थ्य के लिए बेहद ही हानिकारक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि  मिलावटी मिठाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर चाय की  दुकानों पर खुले आम कम दामों में धड़ल्ले से बेची जा रही है, लोग अनजाने में इसे खरीद रहे हैं। जिससे लोगों के स्वास्थ्य को काफ़ी नुकसान पहुंचा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मिलावटी मिठाई से इस्तेमाल किए गए रसायनों से गम्भीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से इस गम्भीर समस्या का समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि मिलावटी मिठाई विक्रेता बिना किसी डर के अपना कारोबार कर रहे हैं, जिससे आम जनता का स्वास्थ्य खतरे में है। फूड इंस्पे क्टर एस डी तिवारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिला फ सख्त कार्यवाही भी जाएगी। हालांकि, स्था नीय लोगों का कहना है कि जब तक प्रशासन जमीनी स्तर पर जाकर सघन जांच नहीं करता, तब तक यह समस्या बनी रहेगी। विशेषज्ञों और जागरूक नागरि कों का कहना है कि जनता को भी इस समस्या को गम्भीरता से लेना चाहिए। और मिलावटी मिठाई के सेवन से बचने के लिए होटल और ढाबों पर मिठाई खाने से परहेज करना चाहिए। और केवल प्रमाणित दूकानों पर ही उपयोग करना चाहिए।
    
            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने