बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
रविवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर लोनी इंद्रापुरी स्थित नानक सच खंड गुरुद्वारा से लोनी पावी तक विहिप एवं बजरंग दल द्वारा ऐतिहासिक जनसैलाब रूप पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्ति संगीत पर श्रीरामभक्त झूमते हुए और जयघोष लगाते हुए नजर आएं। जगह जगह पदयात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। पदयात्रा में पूज्य संत श्री त्रिलोचन दास, पूज्य श्री श्री 108 महंत स्वामी श्री राजेंद्र नंद जी महाराज, पूज्य कथावाचक श्री अशोक कृष्ण ठाकुर, जिला कार्यवाह राजेश जी, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, जिलाध्यक्ष, चो. चैन पाल, संगठन मंत्री अजय शर्मा, मंत्री राजेश तंवर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know