============================
आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश के संयोजन में बलरामपुर के गैसड़ी ब्लॉक के झौव्वा गांव में दुर्गा माता मंदिर पर चल रहे चार दिवसीय यजुर्वेद परायण महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई जिसमें यज्ञ ब्रह्मा आचार्य अखिलेश मेधावी ने वेद मंत्रों की आध्यात्मिक और वैज्ञानिक व्याख्या प्रस्तुत करते हुए स्पष्ट किया कि धर्म केवल सत्य सनातन वैदिक धर्म है जो सृष्टि के आरंभ से ही से चला आ रहा है बाकी सब मजहब , संप्रदाय ,पंथ व मत है जो किसी व्यक्ति द्वारा स्थापित किया गया है !महायज्ञ में सामाजिक सौहार्द और मानवता की मिसाल देखने को मिली। महायज्ञ में हिंदू समाज के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय के युवक भी शामिल हुए और साम्प्रदायिकता छोड़कर पहले इंसान बनने का संकल्प लिया।
महायज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और गायत्री मंत्र के साथ यज्ञ में आहुतियां डाली गईं तथा विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर ग्राम झौव्वा के सम्मानित व्यवसायी जहीर खान ने भी यज्ञ में भाग लिया। उन्होंने यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार धारण कर गायत्री मंत्र के साथ यज्ञ में आहुति दी और समाज में आपसी भाईचारे व सद्भाव का संदेश दिया तथा घर वापसी करके सत्य सनातन वैदिक धर्म स्वीकार किया ! शुद्धि संस्कार के बाद श्री जहीर खान का नाम जगत आर्य रखा गया!
आर्यवीर दल उत्तर प्रदेश के प्रचार मंत्री आर्य अशोक तिवारी ने अस्वस्थ होने के कारण गीत के माध्यम से डिजिटल संबोधन दिया
प्रचार मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आर्य वीर दल जहां एक ओर बालक बालिकाओं को शस्त्र और शास्त्र का प्रशिक्षण देकर संपूर्ण देश में धर्म पर मर मिटने वाले देशभक्त तैयार कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर यज्ञ तथा भजन प्रवचन के कार्यक्रम आयोजित करके वैदिक संस्कृति का प्रचार प्रसार करते हुए घर वापसी का आंदोलन चला रहा है !अब तक आर्यवीर दल के बैनर तले बलरामपुर जनपद में दर्जनों तथा उत्तर प्रदेश में हजारों लोगों ने घर वापसी करके वैदिक धर्म स्वीकार कर लिया है!
कार्यक्रम संयोजक मनोज आर्य ने अपनी टीम के साथ आए हुए अतिथियों का ओम पगड़ी पहनकर स्वागत किया!
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि यह चार दिवसीय यजुर्वेदीय पारायण महायज्ञ क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सामाजिक एकता के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। महायज्ञ के दौरान विभिन्न गांवों से आए हिंदू मुस्लिम दोनों संप्रदाय के श्रद्धालुओं ने भी भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान में अपनी आस्था व्यक्त की।
उमेश चन्द्र तिवारी
हिंदी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know