बलरामपुर- जनपद में एल०पी०जी० घरेलू सिलेण्डरों की आपूर्ति उत्तरोत्तर सुचारु एवं सामान्य हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि जनपद में 02-03 गैस एजेन्सियों को छोड़कर कहीं भी एल०पी०जी० की कमी नहीं है।
जिले की समस्त 39 गैस एजेन्सियों पर दिनांक 09.04.2026 को घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की कुल पेंडिंग बुकिंग 20819 थी, जबकि दिनांक 10.04.2026 को पेंडिंग बुकिंग 21640 है।
दिनांक 09.04.2026 को घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों का प्रारम्भिक स्टॉक 7640 था, जबकि दिनांक 10.04.2026 को प्रारम्भिक स्टॉक 7397 है। दिनांक 08.04.2026 को 4008 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की आमद हुई थी, जबकि दिनांक 09.04.2026 को 5011 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की आमद हुई और आज दिनांक 10.04.2026 को 5505 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की आमद हो रही है। घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की आमद लगातार बढ़ रही है। इस प्रकार दिनांक 09.04.2026 को कुल पेंडिंग बुकिंग 20819 के सापेक्ष 12651 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डर उपलब्ध थे। दिनांक 10.04.2026 को कुल पेंडिंग बुकिंग 21640 के सापेक्ष 12902 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डर उपलब्ध हैं। दिनांक 08.04.2026 को 5169 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों का वितरण किया गया था, जबकि दिनांक 09.04.2026 को 5091 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों का वितरण किया गया।
बलरामपुर नगर में स्थित श्रीबालाजी भारत गैस के साथ ही राप्ती गैस से भी होम डिलिवरी शुरू
बलरामपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में स्थित श्री बालाजी भारत गैस सर्विस पर दिनांक 10.04.2026 को पेंडिंग बुकिंग 363 थी, जबकि आज 360 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की आमद हुई। इस एजेन्सी द्वारा बुधवार दिनांक 08.04.2026 से होम डिलिवरी आरम्भ कर दी गई है; और बलरामपुर नगर पालिका क्षेत्र के सभी मोहल्लों में होम डिलिवरी की जा रही है। दिनांक 08.04.2026 को 190 सिलेण्डरों की और दिनांक 09.04.2026 को 240 सिलेण्डरों की होम डिलिवरी की गई थी। बॉटलिंग प्लांट से आज 360 सिलेण्डरों का एक ट्रक लोड इस एजेन्सी को प्राप्त हो चुका है; और श्री बालाजी भारत गैस सर्विस एजेन्सी द्वारा आज बलरामपुर नगर पालिका क्षेत्र में आज 250 सिलेण्डरों की होम डिलिवरी की जा रही है।
इस एजेन्सी पर पेंडिंग बुकिंग अधिक होने के कारण अब तक होम डिलिवरी शुरू नहीं हो पाई थी। इस एजेन्सी पर दिनांक 09.04.2026 को पेंडिंग बुकिंग 1371 थी; और आज पेंडिंग बुकिंग 1673 है। एजेन्सी पर विद्यमान बैकलॉग को यथाशीघ्र समाप्त करने के दृष्टिगत बी०पी०सी०एल० के सेल्स ऑफिसर से यह अपेक्षा की गई थी कि अगले 02-03 दिनों तक इस एजेन्सी को अतिरिक्त ट्रक लोड दिया जाय। दिनांक 09.04.2026 को इस एजेन्सी पर मात्र 250 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की आमद हुई थी, जबकि आज दिनांक 10.04.2026 को 02 ट्रक लोड के माध्यम से कुल 720 सिलेण्डरों की आमद हुई है।
राप्ती गैस सर्विस, आनन्दबाग बलरामपुर द्वारा दिनांक 09.04.2026 तक गैस गोदाम से ही वितरण किया जा रहा था। परन्तु आज दिनांक 10.04.2026 से होम डिलिवरी आरम्भ कर दी गई है। जिले के उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे लोग एल०पी०जी० सिलेण्डरों की पैनिक बुकिंग न करायें; और रिफिल सिलेण्डर बुक कराने के बाद वे गैस एजेन्सियों के गोदाम पर न जायें, ताकि होम डिलिवरी के माध्यम से बुकिंग क्रमानुसार उनके घरों तक घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा सके।
*सुचारु वितरण के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध*
जनपद बलरामपुर में गैस एजेन्सियों से सुचारु वितरण शुरू कराए जाने के उद्देश्य से 03 जिला स्तरीय अधिकारियों यशवंत मौर्य, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, संजय कुमार जिला गन्ना अधिकारी और अभिषेक पटेल, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई विभाग को नोडल अधिकारी नामित करते हुए उन्हें तीन-तीन विकासखण्डों में गैस सिलेण्डरों के वितरण की स्थिति का अनुश्रवण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक सक्रियता के चलते स्टॉक की स्थिति पिछले दिनों की तुलना में और बेहतर हुई है। जनपद में एल०पी०जी० की कोई कमी नहीं है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन हर नागरिक को सुगमता से एल०पी०जी० सिलेण्डर उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know