बलरामपुर- घटना का विवरण इस प्रकार है कि वादी पक्ष द्वारा थाना हर्रैया पर प्रस्तुत लिखित तहरीर में अवगत कराया गया कि अभियुक्त मैराज उर्फ कुन्नू (आयु लगभग 26 वर्ष), पुत्र जमाल उर्फ गुड्डू, निवासी ग्राम साईपुरवा तेंदुआनगर, थाना हर्रैया, जनपद बलरामपुर ने मेरी पुत्री को बहला-फुसलाकर व निकाह का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। तथा निकाह करने के बहाने व आर्थिक लालच देकर करीब एक वर्ष तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान अभियुक्त ने आवेदिका के अश्लील वीडियो भी बनाए गये। बाद में उक्त वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर अभियुक्त द्वारा आवेदिका को ब्लैकमेल करते हुए ₹5,00,000/- की मांग की गई। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में *मु0आ0सं0 29/2026 धारा 69, 308(2), 351(2) बीएनएस व 67(A) आईटी एक्ट* पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया डीoकेo श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रoनिo अनिल कुमार सिंह थाना हर्रैया के कुशल नेतृत्व मे आज आज दिनांक 10.04.2026 को थाना हर्रैया पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त मैराज उर्फ कुन्नू पुत्र जमाल उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम साईपुरवा तेंदुआनगर थाना हर्रैया जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया।
गिरफ्तार कर्ता टीम में प्रoनिo अनिल कुमार सिंह, उoनिo राजेश कुमार सिंह,
हेoकाo प्रमोद कुमार दूबे, हेoकाo राहुल पटेल का विशेष योगदान रहा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know