उतरौला बलरामपुर विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत पकड़ी बाजार में स्थित आर. ए. एम. पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस कार्य क्रम के मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह, विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि दुःख हरण नाथ मन्दिर के जय बाबा,और सेवा समिति के (N.G.O.) के सह-व्यवस्थापक अर्पित कुमार गुप्ता ने गरिमामयी की उप स्थिति दर्ज रही। इस
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वन्दना के साथ किया गया। इसके पश्चात सभी छात्र-छात्रा ओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों कीमनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। जिन में नृत्य,गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने सभी उप स्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गया। मुख्य अतिथि राघवेन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के आत्म विश्वास को बढ़ाते हैं औरउनकी आकांक्षाओं को नई दिशा प्रदान करते हैं। साथ ही साथ उन्होंने शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने पर भी बल दिया।
विशिष्ट अतिथि अर्पित गुप्ता ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, तथा उन्हें निरन्तर परिश्रम एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।
विद्यालय के प्रबन्धक विशाल गुप्ता ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाल ते हुए कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाना भी आव श्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय परिवार निरन्तर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रयासरत है और इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know