उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड श्रीदत्त गंज क्षेत्र में गौशाला का अभाव बना हुआ है। इस विकास खण्ड क्षेत्र में 70 ग्राम पंचायतों में मात्र तीन गौशाला ही संचालित है। विकास खण्ड श्रीदत्तगंज क्षेत्र में 70 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत कयाम जोत, निरंजनपुर व गायडीह में गौशाला का कार्य चल रहा है। ग्राम कयाम जोत में कुल 49 गाय,निरंजनपुर में 93 गाय,गायडीह में 40 गाय है।तीनों गौशा लाओं में गौवंशो के लिए टीन शेड लगाया गया है। लेकिन ठंड हवा से बचाव के लिए तिरपाल नहीं लगाया गया है। गौशालाओं में तिरपाल के न होने से गौवंश ठंड हवाओं से काफी परेशान रहती है। गोवंश के खाने के लिए हरा चारा नहीं है। मजबूरन सूखे भूसा से अपना जीवनयापन करती है।ग्राम पंचायत में 70 ग्राम पंचायत होने पर गौशाला की कमी से बेसहारा जान वर खुले जगहों सड़कों पर घूमते रहते हैं। वहीं गौवंश बेसहारा होने से किसानों के खेतों में लगी फसल को काफी नुक्सान पहुंचाते हैं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know