उतरौला बलरामपुर- श्री बालाजी महाराज घाटा मेंहदीपुर धाम का पंचम स्वामनी हवनोत्स व एवं विशाल महा भंडारा श्रद्धा औरभक्ति के साथ सम्पन्न हुई। चार दिनों तक चलने वाले धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में दूर दराज से आए श्रद्धालु ओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस कार्यक्रम में अखंड रामायण पाठ,भव्य विशाल निशान शोभा यात्रा, जागरण तथा महा भंडारा का आयो जन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समापन के दौरान छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं में बड़े ही श्रद्धा भाव से ग्रहण किया। गुरुवार को भारतीय विद्यालय के मैदान पर आयोजित जागरण कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र रहा, जिसमें मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। भजन गायिका अर्पणा मिश्रा के द्वारा प्रस्तुत भजन,"मेरे झोपड़ी के भाग्य खुल जाएंगे, राम आयेंगे" तथा "तेरा बालाजी सरकार डंका बाजेगे मेंहदीपुर" सुनकर भाव विभोर हो गए। पूरी रात्रि तक चले इस कार्यक्रम में अर्चना सनातनी ने भजन सुनाया। विधायक की धर्म पत्नी सुनीता वर्मा ने इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्व लन कर की। इस कार्य क्रम में श्री बालाजी सेवा समिति के द्वारा विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्त, ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी, राधेश्याम वर्मा, देवानन्द गुप्त,अमर चन्द गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, संतोष कुमार कसौधन,फरीन्द्र गुप्ता के अलावा तमाम लोग इस कार्यक्रम में सुरक्षा के बेहतर प्रबंध के लिए श्री बालाजी समित में प्रभारी निरी क्षक अवधेश राज सिंह, गांधी नगर चौकी इंचार्ज शिव कैलाश, उपनिरीक्षक शालिनी सिंह को सम्मानित किया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know