उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत 
मोहन जोत, पालापाली में दोपहर लगभग दो बजे दिन में आग लगने से गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। आग पछुवा हवाओं के चलते आग तेजी से फैलने लगी, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी सा मच गई। ग्रामीणों ने अपने ही स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक कई किसानों की फसल जल जलकर राख हो गई थी।मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका। आग में मोहन जोत के निवासी बुध राम, सुख देव यादव, मोहम्मद गुलाम,और असगर अली की गेहूं कीफसल जलकर राख हो गई है।
उपजिलाधिकारी उतरौ ला अभय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गई और लेखपाल और कानूनगो को जांच के लिए भेज दिया गया है। आकलन करवाकर किसानों को आवश्यक सहयोग किया जाएगा।
आपदा मित्र मोहम्मद नसीम ने भी आग बुझा ने के लिए अथक प्रया स किये। ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चलसका है।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
         असगर अली की खबर
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने