उतरौला बलरामपुर-;विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत अल्ला नगर में लगभग साढ़े तीन सौ मतदाता ओं को मतदान केन्द्र की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पचायत अल्ला नगर में पोलिंग बूथ प्राथमिक विद्यालय में होने के बाद भी यहां के मतदाताओं का मतदान केन्द्र ग्राम पचायत फगुइया में बना दिया गया है, जिससे काफी मतदाता मतदान केन्द्र दूर होने के कारण से मतदान नहीं कर पाते हैं। ग्राम अल्ला नगर के निवासी हीरा लाल यादव ने बताया कि पचायत चुनाव आयोग सहित जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में लिखा है, कि ग्राम पचायतअल्ला नगर में प्राथमिक विद्या लय होने पर भी इस गांव के लगभग साढ़े तीन सौ मतदाताओं को पचायत चुनाव में मतदान के लिए एक किमी की दूरी तय करना पड़ता है। इसी तरह ग्राम जनुकी और बगहिया के वोटर का मतदान केन्द्र तीन किमी की दूरी पर फगुइया मतदान केन्द्र बना दिया गया है, जब कि उक्त गांव के निवासी ग्राम फगुइया मतदान केन्द्र एक दम समीप में पड़ता है, फगुइया में मत दान केन्द्र बनाया जानाअति आवश्यक और सुविधा पूर्ण है। मतदान केन्द्र के दूर होने से बुजुर्ग और महिलाएं मतदान केन्द्र पर जाकर अपना मतदान नहीं कर पाते हैं। ग्राम के निवासी हीरा लाल यादव ने आयोग से उक्त मतदाताओं का मतदान केन्द्र ग्राम पंचा यत अल्लानगर से हटा कर फगुइया में मत दान केन्द्र बनाए जाने  की मांग की है।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने